Redmi Note 12 Pro 4G भारत में लॉन्च होने वाला है

Xiaomi भारत और अन्य बाजारों में अपना नोट सीरीज के स्मार्टफोन की अगली पीढ़ी को लंच करने जा रही है। इससे पहले नोट सीरीज की Redmi Note 11 सीरीज को मार्च में लांच किया गया था। लेकिन अब नोट सीरीज की अगली पीढ़ी Note 12 सीरीज आ रही है।
लेकिन खबर है कि Redmi Note 12 सीरीज को पहले ही चीनी बाजार में लॉन्च हो चुका है। लेकिन भारत और ग्लोबल मार्केट में अलग-अलग मोबाइल फीचर्स हो सकते हैं। जबकि लांच होने वाला अधिकांश मोबाइल 5G का समर्थन करेंगे। आने वाला Redmi Note 12 Pro 4G को ऑनलाइन देखा गया है जो हमें बहुत कुछ बताता है।
Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 4G के चर्चे जोरों शोरों से है। मीडिया रिपोर्ट्स दावा करता है की जल्दी ही नोट सीरीज की अगली पीढी Redmi Note 12 लॉन्च हो सकती हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर Note 12 के बारे में कोई शब्द नहीं। मीडिया रिपोर्ट से इसके मुख्य विवरण हमारे सामने आए जो हमें इसके बारे में कई राज बताता है जो हमें इस निष्कर्ष में लाता है कि Note 12 Pro 4G पुरानी पीढ़ी के मॉडल का रीब्रांडेड संस्करण है, तो आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
एक नहीं रिपोर्ट हमें बताता है कि Redmi Note 12 Pro 4G को Redmi Note 10 Pro के रिबैज्ड वर्जन के रूप में पेश करने की संभावना है। डिवाइस के दृश्य, हमे XiaomiUI द्वारा IMEI डेटाबेस पर नजर आया। जिससे पता चलता है कि इसका कोड नेम Sweet _k6_global हैं। जबकी दूसरी Redmi Note 10 Pro ग्लोबल वेरिएंट का कोड नेम Sweet ग्लोबल है। भारत में Redmi note 10 pro के ग्लोबल वैरीअंट को Note 10 Pro Max के नाम से पेश किया गया था।
XiaomiUI दावा करता है कि Sweet _k6a_global Redmi Note 11 Pro 2023 के नजदीक लांच होने वाला था। हालांकि कंपनी ने नोट सीरीज की नवीनतम पीढ़ी के साथ अपने मोनीकर को सिंक करने के लिए डिवाइस का नाम में बदलाव किया।
इससे पहले भी Xiaomi ने redmi note 9 pro के साथ ऐसा किया था। बाद हमें पता चलता है कि Redmi Note 10 Lite के रूप में पेश किया गया था। हमें यह भी पता चलना है कि Redmi Note 11 SE को पिछले साल Redmi Note 10S के रिबेज्ड वर्शनके तौर पर लांच किया गया था
Redmi Note 12 Pro का मॉडल नंबर क्या है?
हमें पता चला है कि Redmi Note 12 Pro का मॉडल नंबर K6a है, जबकि Note 10 Pro का मॉडल नंबर K6 है। रिपोर्ट दावा करता है कि 12 Pro के डिजाइन में कुछ चेंज होने की संभावना है।
- डिवाइस में बैक की तरफ 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा के साथ 108 MP का क्वॉड कैमरा सेटअप होने की अनुमान है।
- सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल्स का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकते हैं।
- 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 5020 एमएएच की बैटरी
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ
- 6.67 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले
- Redmi note 12 Pro Android 12 पर आधारित है।
- MIUI 13 बॉक्स से बाहर लंच करने की योजना है
फिलहाल अभी के लिए, इस संस्करण के बारे में इतना ही बता सके, जैसे जैसे इसके लॉन्च डेट की नजदीक पहुंचेंगे, उम्मीद करते है की इसके बारे में नए नतीजे सामने लाएंगे
इसे भी पढ़े